अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैरीन ज्यां पिएर को नयी प्रमुख प्रवक्ता के रूप में नामित किया है. ये पहला मौक़ा है जब किसी काले व्यक्ति को इस पद के लिए नामित किया गया है. साथ ही वह पहली ऐसी शख़्स हैं जो घोषित तौर पर गे हैं.
44 साल की कैरीन हालांकि बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही उनके साथ काम कर रही हैं. अभी तक वह बाइडन प्रशासन की प्रमुख उप प्रेस सचिव के रूप में काम कर रही थीं.
वह निवर्तमान प्रेस सचिव जेन साकी की जगह अब इस महत्वपूर्ण पद को संभालेंगी.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव हर रोज़ पत्रकारों को प्रशासन से जुड़े क़दम की और घोषणाओं की ब्रीफ़िंग देते हैं. ऐसे में यह एक बेहद ज़िम्मेदारी भरा पद है.
जेन साकी ने ट्विटर पर कैरीन को बधाई दी है.
उन्होंने लिखा है, “मैं अमेरिकी राष्ट्रपति की बहुत शुक्रगुज़ार हूं और इस बारे में बहुत कुछ कहने के लिए है. बतौर प्रेस सचिव मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं. बहुत कुछ बताने के लिए है लेकिन आज कैरीन की बात…वो एक विलक्षण प्रतिभा वाली महिला हैं, जो जल्द ही हर रोज़ पोडियम के पीछे से संबोधित करते नज़र आएंगी.”
साकी ने कैरीन के बारे में लिखा है कि इस पद को संभालने वाली वह पहली अश्वेत महिला होंगी और पहली ओपन एलजीबीटीक्यू शख़्स भी. रीप्रेज़ेंटेशन बहुत मायने रखता है और इससे बहुत से लोगों को बड़े सपने देखने का साहस भी मिलेगा.
-एजेंसियां
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026