Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नगर निगम आगरा में शनिवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में सदन की बैठक हुई। बैठक में छह नए कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया।
शनिवार को छह कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना था, लेकिन सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से छह सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया, जिसमें पांच भारतीय जनता पार्टी और एक बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।
भाजपा से पार्षद गौरव शर्मा, अमित पटेल, आशीष सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, मीनाक्षी वर्मा और बसपा से बंटी माहौर को नया कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को चुने जाने के लिए शुभकामनाएं दीं और आगरा के विकास में सहयोग करने का आग्रह किया।
बीते दिनों कार्यकाल पूरा होने के बाद नगर निगम कार्यकारिणी से छह सदस्यों पार्षद रवि मथुरिया, यशपाल सिंह, कप्तान सिंह, मंजू प्रजापति, सुधीर राठौर और अन्नू गुप्ता का कार्यकारिणी में कार्यकाल पूरा हो गया था। कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यकारिणी में छह सदस्यों के पद रिक्त थे, जिन्हें शनिवार को निर्विरोध चुनाव के जरिए भरा गया। महापौर ने कहा कि अब कार्यकारिणी पूरी हो गई है, अब शहर के विकास पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर चर्चा करके कार्य कराए जाएंगे।
- चंपत राय के आरोपों पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान: बोले—”मैंने ऐसा कोई पत्र नहीं देखा, यह मीडिया की मनगढ़ंत कहानी है” - August 21, 2026
- यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम: अखिलेश यादव और मायावती समेत 44 वीआईपी नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट - August 21, 2026
- पटना की धरती पर गूंजा फिल्मी क्लैप: सत्यकेतु सिंह की 4 नई वर्टिकल OTT फिल्मों की शूटिंग शुरू - August 21, 2026