बलिया। बलिया के फेफना थाने के कपूरी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एनएच31 पर स्कूली बच्चों से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है, जबकि बड़ी संख्या में छात्र घायल हैं। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद चालक काफी देर तक गाड़ी में फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं, अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गयी।
बताया जा रहा है कि नरही से शनिवार की सुबह खाली पिकअप जा रही थी। फेफना तिराहे पर माल्देपुर स्थित एक स्कूल के बच्चे इस पर सवार हो गए। इससे पिकअप अनियंत्रित होने लगी। कहा जा रहा है कि, मना करने के बाद भी बच्चे पिकअप से नीचे नहीं उतरे। वहीं, इसके बाद फेफना कस्बा व एक पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप टकरा गई।
जोरदार टक्कर के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की खबर लगते ही बच्चों के परिवार वाले व स्कूल के शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद एक छात्र की वाराणसी ले जाते समय गाजीपुर में मौत हो गई।
Compiled by up18News
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026