Aligarh (Uttar Pradesh, India)। कोविड -19 अब जिले में पैर पसारता दिख रहा है। इस संकट में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज के 60 डॉक्टर की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन जेएन मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टर पॉजिटिव आये हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट शुक्रवार और एक डॉक्टर की रिपोर्ट गुरुवार को प्राप्त हो गई थी।
युद्ध स्तर पर सेनीटाइजेशन
जिलाधिकारी ने बताया जिले में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से पहला मरीज ठीक हो गया उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। लेकिन उसकी क्वारन्टीन अवधि को पूरा कराया जा रहा है। एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है। बाकि सात में से पांच मरीज हरदुआगंज सीएचसी एवं दो मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में सेनीटाइजेशन तथा रैंडम जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से कहा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जो डॉक्टर आज पॉजिटिव आईं हैं उनके वर्तमान निवास के आसपास के क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सेनीटाइजेशन कराया जा रहा है।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026