आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी और इंटरनेशनल कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। स्पोर्ट शू कपंनी के व्यापार में 20 प्रतिशत सुनिश्चित फायदे की शर्त पर 57 लाख 80 हजार रुपये इन्वेस्ट कराया गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व मैनेजर कमलेश पारिख और उनके पुत्र ध्रुव पारिख पर धोखाधड़ी का आरोप है।
पीड़ित ने हरीपर्वत थाने में तहरीर दी। बताया कि आरोपियों ने अब तक केवल 24.5 लाख रुपये लौटाए हैं। शेष पैसों के लिए चेक दिया था। जो कि बाउंस हो गए हैं। अभी 33 लाख 30 हजार रुपये बताया हैं। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026