भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वाले शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शुक्रवार को पुणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे की शिकायत के बाद जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ।
क्या है पूरा मामला?
शरद पवार गुट के नेता आव्हाड ने बीते दिनों शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें मांसाहारी बताया था। उन्होंने कहा था, भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा।
पुणे की विश्रामबाग पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: माफियाओं से मुक्त जमीन पर अब बनेंगे वकील, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए घर - March 16, 2026
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: माफियाओं से मुक्त जमीन पर अब बनेंगे वकील, डॉक्टर और पत्रकारों के लिए घर - March 16, 2026
- आगरा भाजपा में ‘अंतर्कलह’: बागी संजय राय को मनोनीत पार्षद बनाने पर भड़के शरद चौहान, संगठन को लिखा पत्र - March 16, 2026