हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में दोबारा जांच के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बुधवार को अदानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ कर 15.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले ये 14.47 लाख करोड़ रुपये था.
इसके साथ गौतम अदानी का परिवार की संपत्ति मुकेश अंबानी की संपत्ति से ज्यादा हो गई है. इस तरह वो भारत के सबसे अमीर प्रमोटर बन गए हैं.
अदानी समूह में अदानी परिवार की कुल संपत्ति बढ़ कर अब 9.37 लाख करोड़ रुपये हो गई है. बुधवार को यह संपत्ति 8.98लाख करोड़ रुपये थी.
उसकी तुलना में मुकेश अंबानी के परिवार की कुल संपत्ति 9.28 लाख करोड़ रुपये है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बुधवार को 11 फीसदी तक बढ़ गए थे.
शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल अपनी रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर अपने शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग में हेरफेर का आरोप लगाया था. इसके बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. ग्रुप की संपत्ति लगभघ आधी हो गई थी.
-एजेंसी
- वाराणसी से वडनगर तक 2000 किमी की ‘सेवा यात्रा’ का आगरा में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन - September 25, 2026
- आगरा में एक्मा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार: कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का लिया संकल्प - September 25, 2026
- आगरा में ‘सीधी बात’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं ने की खास चर्चा: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के साथ रोजगार, पर्यटन और जनगणना-2027 पर हुआ सीधा संवाद - September 25, 2026