Agra, Uttar pradesh, India. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्नदाता किसानों के हितों के प्रति गंभीर हैं। इसके बावजूद किसानों को समय पर पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है।
अरिदमन सिंह ने की बैठक
इस संबंध में जब उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता और आगरा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजा अरिदमन सिंह को ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिलीं तो उन्होंने महात्मा गांधी मार्ग स्थित जिला सहकारी बैंक पर एक बैठक आयोजित की। संबंधित अधिकारियों को हर सोसाइटी पर किसानों को पर्याप्त खाद समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब अगर कोई शिकायत मिली तो सहकारिता विभाग को कार्यवाही करने के लिए लिखा जाएगा।
ये रहे उपस्थित
बैठक में सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक राजीव लोचन शर्मा, आगरा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सचिव विजय शंकर गुप्ता और उप महाप्रबंधक संदीप त्रिपाठी, उमेश कुमार और जयवीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026