
घिरोर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश।क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत पर कार्य कर रहे किसान की सरेआम दिनदहाड़े लाठी डंडों और फावड़े मारकर हत्या कर दी गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आशा में एक किसान रामसनेही जो अपने घर के पास बने खेत में काम कर रहे थे तभी गांव के जागेश्वर , सत्येंद्र पुत्रगण लक्ष्मण सिंह , सतीश , सुनील पुत्रगण राजवीर सिंह , नारायण स्वरूप पुत्र सामंत सिंह , जगदीश पुत्र भंवर सिंह ने लाठी डंडों और फावड़ा से हमला कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर जब तक परिजन पहुंच पाते तब तक आरोपियों ने बुजुर्ग किसान रामसनेही जो पूर्व फौजी भी थे । उनकी बेरहमी से हत्या कर दी ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । घटना की जानकारी होने पर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । एसपी विनोद कुमार , एडिशनल एसपी राजेश कुमार , क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा आदि सभी ने घटनास्थल का दौरा किया और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाने की बात कही है ।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026