लॉकडाउन अवधि की स्कूल फीस और बिजली बिल माफ करने की मांग
उत्तर प्रदेश सरकार ने न सुनी तो सड़क पर उतरेंगेः नितिन कोहली
Agra (Uttar Pradesh, India)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने लॉकडाउन अवधि के समय के बिजली बिल और स्कूल फीस माफ करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर सत्याग्रह किया। उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया कि बिजली बिल और स्कूल फीस माफ नहीं की तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोग सड़क पर उतरने का काम करेंगे। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
15 दिन का अल्टीमेटम
इसी दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नितिन कोहली ने कहा कि सरकार ने यदि 15 दिन में लोक डाउन अवधि का बिजली बिल स्कूल फीस माफ नहीं की तो प्रसपा के सिपाही सड़कों पर करने का काम करेंगे
सरकार नहीं सुन रही
सत्याग्रह में जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव ने कहा कि यह सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। इस सरकार को कुछ सुनाई नहीं देता। यदि सरकार ने सही समय पर स्कूल फीस एवं बिजली का बिल माफ नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

सामाजिक दूरी का पालन
जिला प्रमुख महासचिव राजेश धनगर और महानगर प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार ने बताया कि हमारे सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं महानगरों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को बिठाने का कार्य किया। सभी को मास्क दिए गए। सेनेटाइजर कराने का कार्य भी किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी मान सिंह , मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, द्वारका प्रसाद, आशवीर सिंह दिवाकर, लक्ष्मी नारायण वर्मा, शीलू यादव, अजय यादव, अनुज जैन, अंजुमन चौधरी, सुनील यादव, यूनुस खान, राजकुमार स्वामी, अनिल शास्त्री, पूरन प्रजापति, लकी शिवहरे, संजय यादव, किशन यादव, सोनू कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, इमरान कुरेशी, विमल ठकुरेला, आकाश शर्मा, राजा यादव, राजेंद्र दिवाकर, हरिकेश, वीरपाल सिंह, मनीष शर्मा, वरुण देशभक्त, अमित यादव, मुबीन खान, मुन्ना खान, विष्णु स्वरूप बघेल, अर्जुन पंडित, दाऊद जलाल कुरैशी, पप्पन चौधरी, धीरज कुमार, गणेश शर्मा, अमरजोत सिंह साहनी, अनिरुद्ध यादव, अनिल यादव, अविनाश पचौरी, आकाश वर्मा, राजा यादव, लालू जादौन, अनिल शर्मा, दीपक चौधरी, विकास यादव, गिरीश बघेल, प्रदीप सिंह, दीपक चौधरी, उमेश ठाकुर, अनुज राजपूत, उमेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026