मध्य प्रदेश में कमलनाथ की जगह कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जीतू पटवारी ने कहा है कि वे कांग्रेस और उसकी विचारधारा को हर घर तक ले जाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए वे और उनकी पार्टी प्रयास करेगी.
पत्रकारों से बात करते हुए जीतू पटवारी ने इस ज़िम्मेदारी के लिए राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मध्य प्रदेश के सभी सीनियर नेताओं का शुक्रिया अदा किया.
पटवारी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी देने के लिए पार्टी का आभार जताया है. इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को एलान किया कि जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होंगे.
पार्टी ने राज्य के एक अन्य चर्चित नेता उमंग सिंगार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है. वे सदन में नेता प्रतिपक्ष भी होंगे.
इन दोनों नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में बढ़ चढ़ कर आयोजन किया था.
विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को 66 जबकि भाजपा को 163 सीटें मिली हैं. चुनाव में मिली हार के बाद कमलनाथ ने पद छोड़ने की पेशकश की थी.
पार्टी ने हालांकि दीपक बैज को छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बनाए रखने का एलान किया है. सीनियर नेता और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष चरण दास महंत को विधानसभा में पार्टी का नेता बनाया है.
-एजेंसी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026