श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिसकर्मी पर हमले में शामिल तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने रविवार को यह जानकारी दी। आर आर स्वैन ने बताया कि इस अटैक की साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान ने रची थी, जो स्थानीय मास्टरमाइंड दानिश अहमद मल्ला के संपर्क में था। बता दें कि कॉन्स्टेबल मोहम्मद हफीज चक पर 9 दिसंबर को उस समय हमला किया गया जब वह घर लौट रहे थे।
पाकिस्तान से रची गई थी हमले की साजिश
डीजीपी आर आर स्वैन ने बताया कि यह साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अर्जुमंद उर्फ हमजा बुरहान द्वारा रची गई थी। इस हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय मास्टरमाइंड दानिश अहमद मल्ला के संपर्क किया गया। हमले में शामिल हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
9 दिसंबर को बेमिना इलाके में हुआ हमला
आपको बता दें कि आतंकवादियों ने 9 दिसंबर को श्रीनगर शहर के बेमिना इलाके में कांस्टेबल को गोली मारी थी। इस हमले के बाद पुलिसकर्मी को पास के अस्पताल में र्भी करवाया गया था। हाफिज उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में बेमिना में रहते हैं।
-एजेंसी
- यूपी के लाखों कर्मचारियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात: 2025-26 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी; शासनादेश जारी - November 6, 2026
- यूपी के लाखों कर्मचारियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात: 2025-26 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी; शासनादेश जारी - November 6, 2026
- पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; बोले— निष्पक्षता और समयबद्ध फॉरेंसिक जांच से ही मिलेगा पीड़ितों को न्याय - November 6, 2026