उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनने के बाद लगातार अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को 11 IPS अफसरों के तबादले कर दिए गए। आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को रायबरेली जिले का कप्तान बनाया गया है। अनिल कुमार सिंह को डीआईजी पीएसी लखनऊ अनुभाग बनाया गया है। संतोष कुमार सिंह को एसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस श्लोक कुमार को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है।
रायबरेली जिले के कप्तान को बदल दिया गया है अब आलोक प्रियदर्शी जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। आईपीएस अजीत कुमार सिन्हा अंबेडकरनगर जिले के एसपी बनाए गए हैं। तेज स्वरूप सिंह को कानपुर आउटर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह श्रीपति मिश्रा को डीआईजी पीएसी मुख्यालय बनाया गया है।
देवरिया जिले के नए कप्तान के रूप में आईपीएस संकल्प शर्मा कमान संभालेंगे। शुभम पटेल को हमीरपुर जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं, मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय को एसपी संबद्ध पुलिस मुख्यालय किया गया है तो वहीं कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-एजेंसियां
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026