आगरा के कमिश्नर अमित कुमार ने ताज नेचर पार्क पर दिखाई ग्रीन बस को हरी झंडी
आगरा/फतेहपुर सीकरी। ताज नगरी आगरा के लिए शनिवार का दिन पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में ऐतिहासिक बन गया। आगरा के कमिश्नर श्री अमित कुमार (आई ए एस) ने ताजमहल के पूर्वी गेट पर नेचर वाक पार्क पर ग्रीन बस को हरी झंडी दिखाई। पर्यटकों की विशेष सुविधाओं से लैस यह बस प्रतिदिन ताजमहल और फतेहपुर सीकरी में हजरत सलीम चिश्ती के दरगाह तक आना-जाना करेगी।
आगरा के कमिश्नर श्री अमित कुमार ने कहा कि पर्यावरण की दिशा में और पर्यटन के लिए यह बेहतर शुरुआत है। इसके लिए हज़रत सलीम चिश्ती फाउंडेशन के अरशद फरीदी और दीपक शर्मा बधाई के पात्र हैं। इस नेक कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग बना रहेगा।
शनिवार की सुबह कर्टेन रेजर के रूप में इस ग्रीन बस में 20 लोग सवार थे। फतेहपुर सीकरी पहुंचने पर सभी यात्रियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी यात्रियों ने हज़रत सलीम चिश्ती फाउंडेशन के सचिव अरशद फरीदी के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाई और पर्यावरण सरंक्षण के इस पहल की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
फाउंडेशन के सचिव अरशद फरीदी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आगरा और फतेहपुर सीकरी के बीच पर्यटकों के लिए एक नई शुरुआत हमने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नीतियों के तहत किया है। पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भारत हमेशा ही पूरी दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करता रहा है। वैश्विक मंचों पर एक नहीं, कई बार भारत सरकार की ओर से इसको लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई है।
इस वर्ष भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिबद्धता दोहराते रहे हैं। ताजमहल से लेकर फतेहपुर सीकरी में हजरत सलीम चिश्ती के दरगाह तक ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार है। यहां पर्यटकों के लिए बैटरी चालित और इलेक्ट्कि बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके पीछे मंशा केवल एक है कि हम और आप अपने पर्यावरण का संरक्षण करें। पर्यावरण हितैषी बनें।

हज़रत सलीम चिश्ती फाउंडेशन के दीपक शर्मा ने बताया कि शुरुआती चरण में आगरा के ताजमहल से फतेहपुर में बुलंद दरवाजा और चिश्ती के दरगाह तक जाने का ग्रीन बस का किराया केवल 750 रुपये है। विदेशी मुद्रा के रूप में पर्यटकों को लेकर 15 अमेरिकी डॉलर देने होंगे। इसमें आने जाने का किराया और दोपहर का बेहतरीन भोजन शामिल है।
ग्रीन कॉरिडोर पर पहली ट्रिप में एडवोकेट, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता सहित पर्यटक शामिल थे। दिल्ली की पत्रकार दीप्ति अंगरीश, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट फरज़ात सिद्दीकी, देहरादून से शिखा, उत्तराखंड से उद्यमी रूपेश कुमार, जर्मन से आई लारा डिसूजा सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास और व्यवस्था की सराहना की।
- शून्य डिग्री तापमान और जमा देने वाला बर्फीला पानी: फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए सलमान खान ने दिखाया गजब का जुनून - November 17, 2026
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026