Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. दयाल बाग स्थित पूनम प्लाजा होटल पर आगरा पेपर पैकिंग एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह किया। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित के साथ शहर की तमाम हस्तियां उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मनकामेश्वर मंदिर मठ के महंत योगेश पुरी, प्रसिद्ध भगवताचार्य अरविंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से की। इसके उपरांत इलियास कव्वाल ने अपनी प्रस्तुति दी। महंत योगेश पुरी एवम अरविंद जी महाराज ने होली के बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगमय बना दिया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश बंसल, नेशनल चैंबर के अनिल वर्मा, छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू, ब्रह्माकुमारी आश्रम की ममता बहन, ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनयन शर्मा, महासचिव के पी सिंह ने सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
एसोसिएशन के संरक्षक ब्रज मोहन अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप पुरी, महासचिव बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के अतिरिक्त शैलेंद्र शर्मा, गुड्डू बंसल, योगेश जैन, मोनू ग्रोवर, नवीन अग्रवाल, विशेष बंसल, सुमित अग्रवाल, शुभम कंसल, सौरभ कालरा, रिषभ सूरेका, सोनी जैन, रवि दुबे, सतीश अरोरा, भारत भूषण, अजय थापर, रेखा नागपाल, किरन तनेजा, शरद मल्होत्रा, प्रेम मल्होत्रा, रोहित कत्याल आदि की उपस्थित रही।
- आगरा जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: होटलों को 10 और अस्पतालों को 20 प्रतिशत ही मिलेंगे व्यावसायिक सिलेंडर - March 25, 2026
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026