प्रयागराज । यूपी की प्रयागराज पुलिस और जिला प्रशासन ने जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद की 40 संपत्तियों को शॉर्टलिस्ट कर यह पता लगाने के लिए रिकॉर्ड खंगाल रही हैं, कि क्या उन्हें अवैध तरीकों से खरीदा गया था। पुलिस, राजस्व और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारी कसारी मसरी, करेली, हरवारा, सादियापुर, मुंडेरा, अटाला, गद्दोपुर और जिले के अन्य इलाकों में अतीक की संपत्तियों का विवरण एकत्र कर रहे हैं। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक और उसके परिवार के सदस्यों का नाम आने के बाद 2018 में शुरू हुई कार्रवाई तेज हो गई है।
नवंबर 2022 में, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अतीक की अवैध संपत्ति पर एक डोजियर तैयार किया था और बाद में प्रयागराज, कौशांबी और लखनऊ में कई संपत्तियों को कुर्क किया था। डोजियर के अनुसार, पुलिस पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत अतीक और उसके परिजनों की 150 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। साथ ही प्रयागराज और आसपास के जिलों में 180 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है।
साथ ही, उसके गिरोह के सदस्यों और करीबी सहयोगियों की 85 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है और अब तक 570 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को ध्वस्त किया है। पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में गिरोह के एक दर्जन से अधिक शस्त्र लाइसेंसों को कुर्क, जब्त और निलंबित या रद्द किया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमने प्रयागराज और पड़ोसी जिलों में काम शुरू किया है। पुलिस ने गैंगस्टर और उसके सहयोगियों के आर्थिक साम्राज्य को अन्य राज्यों में भी ध्वस्त करने के लिए एक योजना तैयार की है। अतीक वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जबकि उसके कई सहयोगी भी यूपी की विभिन्न जेलों में बंद हैं।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026