Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ब्रह्माकुमारीज के प्रभु मिलन केंद्र ईदगाह पर स्वशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा निकाला गया है, जिसके अंतर्गत सुरक्षाबलों को आंतरिक रूप से सशक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
आंतरिक सशक्तिकरण ही वर्तमान समय की अनेक चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की सहज विधि है, समाज की बदलती परिस्थितियों के कारण अनेक मनुष्य चिंता तनाव और डिप्रेशन के शिकार बनते जा रहे हैं। अभियान का लक्ष्य है कि देश के बहादुर सिपाही ऐसी नकारात्मकता से दूर रहें उनके जीवन में सुख शांति हो जिससे देश की सुरक्षा का महान कर्तव्य नई ऊर्जा के साथ निभा सकें।
इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर पंकज महेंद्रू ने कहा कि सुरक्षाबलों का अच्छा स्वास्थ्य ही राष्ट्र की सबसे बड़ी दौलत है। उसके लिए ब्रह्माकुमारीज के द्वारा सिखाई गई राजयोग विधि मन को सशक्त बनाती है।
दिल्ली से पधारी सुरक्षा विभाग की फैकल्टी बीके रूपा बहन ने अपने मुख्य वक्तव्य में बताया कि आप अपने बच्चों को साथ ले जाना एक बार भूल भी सकते हैं लेकिन मोबाइल ले जाना नहीं भूलते, परंतु उसकी बैटरी डिस्चार्ज होने पर बहुत असहज महसूस करते हैं। आज आत्मा की बैटरी डिस्चार्ज हो गई है वह शक्तिहीन बन गई है। उसे चार्जिंग के लिए सुप्रीम से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने गुणवान बनने के लिए सभी के गुणों पर स्वयं को केंद्रित करने की प्रेरणा दी।

अभियान की अन्य सदस्य बीके जयश्री ने मेडिटेशन का व्यावहारिक अनुभव कराया। उपस्थित जनसमूह को असीम साइलेंस की अनुभूति हुई।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल की धर्मपत्नी मधु बघेल ने सभी बहनों माताओं का आह्वान करते हुए कहा आप बहुत श्रेष्ठ कार्य में लगे हैं। अभियान की सफलता के लिए परमात्मा दुआएं आपके साथ हैं।
डॉ. रेनू महेंद्रू ने कहा कि कार्यक्रम जीवन को सकारात्मकता से जुड़ने की सतत प्रेरणा देता है।
ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय सचिव बीके अश्विना दीदी ने कहा कि हवा के छोटे छोटे झोंके आपस में मिलकर एक साइक्लोन का रूप ले लेते हैं। छोटी-छोटी बूंदे पानी का दरिया बन जाती हैं। इसी प्रकार हमारे छोटे छोटे प्रयास से विश्व परिवर्तन की आधारशिला रखी जाती है।

सुरक्षा सेवा प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके दीपक भाई ने प्रभाग द्वारा संपूर्ण भारत में निरंतर हो रही सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
ज्ञान सरोवर माउंट आबू के हेम सिंह भाई ने समर्पित जीवन के 28 वर्षों का अनुभव साझा किया। शीला बहन ने आशीर्वचन किया। अवनी कन्या ने “लागी तेरे से लगन शंकरा” नृत्य प्रस्तुत किया। राज बहन, आशु बहन, शशि, कीर्ति, नीतू सभी बहनों ने स्वागत किया। संचालन बीके अमर भाई ने किया। सुरक्षा विभाग से जुड़े भाई बहनों की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।
- यंत्र इंडिया लिमिटेड में 5,000 से अधिक अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन - March 28, 2023
- CRPF में 9712 कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका - March 26, 2023
- EPFO में SSO और स्टेनोग्राफर के 2,859 पद रिक्त, आवेदन आमंत्रित - March 25, 2023