Mathura (Uttar Pradesh, India)। कोरोना काल में इंसान तो क्या भगवान भी परेशान है। कोरोना संकट के चलते पहली बार बृज के मंदिरों में जन्माष्टमी के पर्व पर श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिरों को जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व शाम से मंदिरों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि मंदिर में सेवायत मौजूद होंगे और भगवान की सेवा चलती रहेगी।
11अगस्त को 11 बजे बंद हो जाएंगे पट
द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि के उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में कोरोना वायरस की महामारी और अधिक न फैले इसके लिए सभी मंदिरों में भक्तों का प्रवेश बंद है। इस संबंध में मंदिर के प्रबंधतंत्र द्वारा मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज वह कांकरोली युवराज डॉ वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार 11 अगस्त को ठाकुर जी के दर्शन प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक खुलेंगे। 11 अगस्त की शाम और 12 अगस्त को पूरे दिन व 13 अगस्त को पूरे दिन भक्तों को ठाकुर जी के दर्शन नहीं हो पाएंगे।
14 अगस्त को कर सकते हैं दर्शन
14 तारीख को नियमित रूप से सुबह 10:00 से 11:00 शाम को 6:00 से 7:00 दर्शन सभी भक्तों को पूर्व की भांति होंगे। भक्तों से निवेदन है अपने घरों पर रहकर अपने आराध्य का जन्मदिन मनाएं और स्वस्थ रहें। अपने आप को सुरक्षित रखें ।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026