Agra (Uttar Pradesh, India)। रोटरी क्लब इंटरनेशनल का हरियाली माह चल रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी ने शहर में हरियाली अभियान चलाया। नए अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में हजारों पौधे रोपे गए। पदाधिकारियों ने जहां रेनबो हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया। शहरवासियों ने क्लब के आह्वान पर अपने-अपने घरों में और क्षेत्रों में पौधे रोपे और उनके साथ अपने फोटो भेजे।
धार्मिक महत्व के पौधे रोपे
क्लब के अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि तुलसी, नीम, पीपल, वट, बेल, केले जैसे पौधे व पेड़ न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि यह चमत्कारिक औषधीय गुणों वाले होते हैं। यह न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों में काम आते हैं बल्कि इनका स्पर्श व इनसे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी होती है। शहर को हरा भरा रखने के संकल्प के साथ रोटरी इंटरनेशनल हरियाली अभियान के तहत रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी ने आज यह पौधारोपण कार्यक्रम किया।
पौधारोपण की अपील
पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर शिवराज भार्गव, रोटेरियन संजय गोयल, अर्चना यादव, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. शरद गुप्ता, मोतीलाल जैन, राजकुमार सुराना, राजेश सुराना, राजीव सिंह, शशि शिरोमणि, समीर माथुर, अमिताभ, प्रभात माथुर, धीरज गोयल आदि ने अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपे और शहरवासियों से पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शैमी बंसल, राकेश आहूजा, डॉ. राजेश शर्मा, केशवेंद्र सिसौदिया, सुगड़ सिंह, आदित्य, नवनीत, कुलदीप, खुशी, वारिद, शिल्पा आदि मौजूद थे।

शहर को हरा-भरा बनाने की मुहिम चलाने वालों का सम्मान
इस बीच शहर को हरा-भरा बनाने की मुहिम में जुटे शहर के कई लोगों को सम्मानित किया गया। फोटोग्राफर क्लब के हरविजय सिंह बाहिया को एन्वायरोमेंटलिस्ट आॅफ द ईयर, डॉ. निहारिका मल्होत्रा को ग्रीन होम ऑफ द ईयर, प्रभात माथुर, शशि शिरोमणि, अमिताभ, अमोल शिरोमणि, डॉ. डीवी शर्मा, समीर माथुर, मोतीलाल जैन, संजय गोयल, नवीन कडेचा, सतेंद्र सेटिया को मिस्टर ग्रीन ऑफ द ईयर, निराली बोरा और मास्टर नवकार को ग्रीन चिल्ड्रन आॅफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
वेबिनार के जरिए नई टीम ने संभाला पदभार
वेबिनार के जरिए रोटेरियन डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने अपनी नई टीम के साथ विधिवत पद्भार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष अर्चना भार्गव और क्लब की प्रथम महिला रोटेरियन डॉ. जयदीप मल्होत्रा के कार्यों की सराहना करते हुए रोटेरियन राजेश सुराना ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया। नए अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने अपनी नई टीम से परिचय कराया। नई टीम में इमीजिएट पास्ट प्रेसीडेंट अर्चना यादव, प्रेसीडेंट इलेक्ट राजकुमार सुराना, डायरेक्टर शशि शिरोमणि, डॉ. डीवी शर्मा, अंबरीश पटेल, डॉ. शरद गुप्ता, अतुल जैन के साथ ही संजय गोयल कोषाध्यक्ष, सचिव राजीव सिंह, राजेश सुराना एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी, समीर राणा और अमिताभ उपाध्यक्ष, नरेंद्र शुक्ला और धीरज गोयल उपसचिव, शिवराज भार्गव क्लब ट्रेनर और रामभरोसी लाल अग्रवाल सार्जेंट एट आर्म्स पदों पर कार्यभाल संभाला। क्लब में तीन नए सदस्य डॉ. अमोल शिरोमणि, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, सतेंद्र पाल सिंह सेटिया शामिल हुए। संचालन रोटेरियन राजेश सुराना ने किया। वेबिनार में शहर के अन्य क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026