- 2019 में आगरा में हुई थी जेनेटिक्स, एस्थेटिक, काॅस्मेटिक गायनेकोलाॅजी पर अंतर्राष्ट्रीय चर्चा
- चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय काॅसगाइनी-23 में आगरा से पांच स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल हुए
Live Story Time
आगरा। भारत व दुनिया भर के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने 29 से 30 जुलाई 2023 तक चंडीगढ़ के होटल हयात में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन काॅसगाइनी-23 में हिस्सा लेकर स्त्री रोग संबंधी अनेक मुद्दों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। आगरा से भी इस सम्मेलन में पांच चिकित्सक शामिल हुए। गौरव की बात है कि आगरा की हीं डाॅ. जयदीप मल्होत्रा को इंडियन सोसायटी आफ एस्थेटिक एंड रीजनरेटिव मेडिसिन (इनसर्ग) का प्रेसीडेंट इलेक्ट चुना गया है।
सम्मेलन से लौटने के बाद इनसर्ग कीं प्रेसीडेंट इलेक्ट डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि बदलते समय के साथ महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से कई समस्याओं को काॅस्मेटिक ट्रीटमेंट से ठीक किया जा सकता है। अब महिलाओं के लिए काॅस्मेटिक गायनेकोलाॅजी का नया माध्यम काफी सरल है।
वहीं सम्मेलन में आगरा से शामिल हुए अन्य चिकित्सकों में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि जब हम बढ़ती उम्र में महिलाओं की परेशानियों को लेकर बात करते हैं तो तकनीक काफी आगे निकल आई है। जैसे कि फैमिलिफ्ट लेजर सिस्टम एक ऐसी तकनीक है जिससे तीन या चार सिटिंग में कई रोगों को खत्म किया जा सकता है। कोई सर्जरी नहीं, कोई डाउनटाइम नहीं, कोई दवा नहीं, कोई दर्द नहीं। इस तकनीक से आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में महिलाओं की गुप्त समस्याओं का निवारण अब लेजर उपचार द्वारा संभव है।
डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में इनसर्ग का सबसे पहला सम्मेलन आगरा में हुआ था। तब पांच से छह हजार स्त्री रोग विशेषज्ञों ने शिरकत की थी। आगरा से डाॅ. आरती मनोज और डाॅ. अमित टंडन भी इस सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने अपने व्याख्यान व शोध पत्र प्रस्तुत किए।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026