Agra, Uttar Pradesh, India. आवास विकास कॉलोनी के वार्ड-75 में सेक्टर छह डी स्थित आगरा किड्स केयर स्कूल में 45 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। यह शिविर क्षेत्र की पार्षद सुषमा जैन और सामाजिक संस्था ‘आत्मनिर्भर- एक प्रयास’ की ओर से लगाया गया। शिविर में 40 लोगों के कोविशील्ड वैक्सीन लगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन ने शिविर का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दीनदयाल नगर के संघचालक भीकम बिंदल ने कहा कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, सामाजिक संस्था आत्मनिर्भर-एक प्रयास के अध्यक्ष राजेश खुराना, पार्षद सुषमा जैन, भाजपा नेत्री राधा शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर, जेएन शर्मा, केशव छावड़ा, दीपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026