
राजगीर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर शुक्रवार को राजगीर में कहा कि ‘मोदी को सरेंडर करने की आदत है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर 11 बार बोला कि मैंने मोदी को सरेंडर करवाया। PM कुछ नहीं बोल पाए। वो क्यों नहीं बोले कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं?
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘नरेंद्र मोदी हर भाषण में कहते थे- मैं OBC हूं। फिर जातिगत जनगणना पर कहते हैं कि हिंदुस्तान में तो जाति ही नहीं है, अगर हिंदुस्तान में जाति नहीं है, तो नरेंद्र मोदी कैसे OBC हो गए। मेरा लक्ष्य है- जातिगत जनगणना। मैंने लोकसभा में नरेंद्र मोदी के सामने आंख से आंख मिलाकर कहा था – जातिगत जनगणना होगी और आपको तो पता है, उनको सरेंडर करने की आदत है।’
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘मोदी सरकार कभी भी असली जातिगत जनगणना नहीं करवाएगी, क्योंकि जिस दिन इन्होंने असली जातिगत जनगणना कर ली, उस दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। जातिगत जनगणना के दो मॉडल हैं… एक BJP वाला मॉडल और दूसरा तेलंगाना का मॉडल। BJP के मॉडल में बंद कमरे में अफसरों ने सवाल तय किए, जिनमें 90% का कोई नहीं था। जातिगत जनगणना में सबसे जरूरी ये है कि कौन से सवाल पूछे जा रहे हैं।’
राहुल गांधी ने कहा कि देश के 90% लोग बहुत दर्द में हैं, आपके हिस्से में सिर्फ दुख आ रहा है, बाकी आपकी कहीं भागीदारी नहीं है। मैं सच्चाई देखता हूं और मुझे ये सच्चाई दिख रही है। इसलिए मुझे लगा कि पता लगाना चाहिए इसके पीछे की वजह क्या है- देश का X-ray करते हैं। उन्होंने कहा कि आखिर ये आइडिया कहां से आया कि हिंदुस्तान में सिर्फ 50% तक ही रिजर्वेशन हो सकता है? हमने तेलंगाना में जातिगत सर्वे किया और अगले ही दिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वो 50% की दीवार गिरा दी, क्योंकि डाटा देखते ही मुख्यमंत्री को पता चल गया कि ये गलत हो रहा है। हमारी जहां भी सरकार बनेगी, हम रिजर्वेशन में 50% की दीवार को तोड़ गिराएंगे।
-साभार सहित
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026