एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र आज अपनी 44वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। धर्मेंद्र को हेमा मालिनी ने एक अलग अंदाज में विश किया है। उन्होंने ट्वीट कर एक्टर के लिए बेहद रोमांटिक कैप्शन लिखा है। हेमा मालिनी ने दोनों की साथ में 2 दर्जन से भी ज्यादा फोटो का वीडियो बनाया है।
हेमा मालिनी ने किया धर्मेंद्र को एनिवर्सरी विश
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 2 मई 1980 को हुई थी। धर्मेंद्र ने पहली पत्नी के होते हुए एक्ट्रेस से दूसरी शादी की थी। दोनों की शादी को 44 साल पूरे हो गए हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को एनिवर्सरी विश करते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा- “आज हमारी शादी की सालगिरह है, 44 साल का साथ, 2 खूबसूरत लड़कियां, प्यारे बच्चे हमारे आसपास हैं और हमें अपने प्यार से डुबो रहे हैं। हमारे प्रशंसक और उनकी असीम प्रशंसा, मैं जीवन से और क्या मांग सकती हूं? खुशी के इस उपहार के लिए सर्वशक्तिमान के प्रति हमारा शाश्वत आभार।”
हेमा मालिनी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें धर्मेंद्र और अपनी जवानी से लेकर शादी और बुढ़ापे की सभी तस्वीरों का एक वीडियो है। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को बेटी ईशा देओल ने भी माता-पिता को एनिवर्सरी विश किया है। हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का तलाक हुआ है और वह अपने बच्चों के साथ अकेले जिंदगी जी रही हैं।
-एजेंसी
- आगरा के सपा के दलित सम्मेलन वाले बयान पर सियासत गरमाई: आकाश आनंद बोले- ‘चेहरे पर कितना भी मेकअप हो, दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है’ - November 21, 2026
- आप सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर बड़ा हमला: जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप, ईडी की चुप्पी पर उठाए सवाल - November 21, 2026
- हापुड़ के काठीखेड़ा गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल: डीजे के बेस से बजने लगे बिरयानी के भगोने; कान बंद करने पर मजबूर हुए लोग - November 21, 2026