रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चीन के नजदीक पहुंच राजनाथ सिंह के तेवर बदले हुए थे। चीन को आंख दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के क्षेत्रों के नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। कल को हम चीन के क्षेत्रों के नाम बदलकर वेबसाइट पर डाल दें, तो क्या वह हमारे हो जाएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नाम बदल दिए हैं और अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर दिए हैं। मैं अपने पड़ोसी को बताना चाहता हूं कि नाम बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर कल हम चीन के कुछ प्रांतों और कुछ राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या ऐसा करने से वे क्षेत्र भारत का हिस्सा बन जाएंगे?…
हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं लेकिन अगर कोई भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो आज भारत इसका जवाब देने की शक्ति है।”
-एजेंसी
- यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन: ISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS छात्र गिरफ्तार, भारत में ‘खिलाफत’ कायम करने की थी साजिश - March 17, 2026
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026