रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन गैंट्ज का नई दिल्ली में स्वागत किया। रक्षा मंत्रालय के संचार कार्यालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने कूटनीतिक वैश्विक चुनौतियों, सैन्य सहयोग और रक्षा औद्योगिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
संचार कार्यालय ने आगे बताया कि द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और विकसित करने के अपने इरादे का एलान किया। कार्यालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के विजन के अनुरूप ही होगा।
भारत-इस्राइल का साथ मिलकर काम करना जरूरी
इस्राइली रक्षा मंत्री गैंट्ज ने कहा कि भारत और इस्राइल एक समान चुनौतियां साझा करते हैं। इनमें सीमा सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे मुद्दे शामिल हैं। साथ मिलकर हम अपनी क्षमताएं बढ़ा सकते हैं और दोनों देशों के सुरक्षा व आर्थिक हित सुनिश्चित कर सकते हैं।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों ने एक ‘विजन स्टेटमेंट’ अपनाया है जो भविष्य में रक्षा सहयोग के लिए राह तैयार करेगा और यह बहुत प्रसन्नता का विषय है। दोनों देशों में द्विपक्षीय कूटनीतिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर बड़ी सहमति है।
-एजेंसियां
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026