देशभर में आज विजयादशमी पर्व यानी दशहरा की धूम है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित सुकना कैंट पहुंचे। उन्होंने यहां भारतीय सेना के जवानों के साथ शस्त्र पूजा की और लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि राजनाथ सिंह कई वर्षों से विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा निभाते आ रहे हैं, जिसमें उनके केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यकाल का समय भी शामिल है। पीएम मोदी आज दिल्ली के लालकिला दशहरा मैदान में रावण दहन करेंगे।
देश की आन-बान-शान को नहीं आने देंगे आंच: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुकना कैंट में अस्त्र-शस्त्र की पूजा की और वहां मौजूद सैनिकों को तिलक लगाया। जवानों के साथ दशहरा मनाया। उन्होंने कहा कि आज भारत हर दिशा में सक्षता के साथ आगे बढ़ रहा है। सीमा पर होने वाली हर अवैध गतिविधि पर हमारे चौकस जवानों की नजर है। देश की आन-बान-शान को आंच नहीं आने देंगे। कभी-कभी जरूरत पड़ने पर शस्त्रों का प्रयोग भी आवश्यक हो जाता है।
PM मोदी, गृह मंत्री शाह ने दी दशहरे की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिला रामलीला मैदान में विजयादशमी उत्सव में शामिल होंगे। वे शनिवार शाम को यहां मनाए जा रहे दशहरा में रावण दहन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को विजयादशमी पर्व और दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की जीत का दिन है।
-एजेंसी
- यूपी के रामपुर में बिजली विभाग के JE ने की आत्महत्या: 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल कर फूट-फूटकर रोए, फिर लगा लिया फंदा, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप - March 22, 2026
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026