होली के रंग में हर कोई सराबोर है। नेता, मंत्री, सांसद और आम जनता सब होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के साथ होली के मौके पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के घर पर होली खेलने वालों में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पीयूष गोयल भी शामिल थे।
अमेरिकी मंत्री के साथ डांस करते रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर होली समारोह आयोजित किया गया था, जहां अमेरिका का वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के साथ रक्षा मंत्री डांस करते नजर आए। रायमोंडो इस समय भारत के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह और जीना रायमोंडो के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली समारोह का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, होली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक निवास पर संयुक्त राज्य अमेरिका की वाणिज्य सचिव सुश्री जीना रायमोंडो की मेजबानी करके खुशी हुई। सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह के डांस का वीडियो वायरल है।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026