Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सर्राफा बाजार, डीगे गेट, चौक बाजार, द्वारकाधीश बाजार से होते हुए आधी रात को होलीगेट पहुंचे। यहां होलीगेट के ठीक सामने कुर्सी डालकर बैठ गये। उन्होंने एसपी सिटी उदय शंकर और सीओ सिटी वरूण कुमार से कोतवाली थाने के आपराधिक रिकार्ड मांग लिये। आधी रात को बीच सडक पर सरकार ने अपराधों की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये और जनता को आश्वस्त किया कि संकट काल में सरकार दिनरात सजग है।
अचानक आधी रात को प्रदेश के मंत्री को पाकर लोगों के लिए यह दृश्य किसी कौतुहल से कम नहीं था
प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सर्राफा बाजार, डीगे गेट, चौक बाजार, द्वारकाधीश बाजार से होते हुए आधी रात को होलीगेट पहुंचे। यहां होलीगेट के ठीक सामने कुर्सी डालकर बैठ गये। यह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनता के लिए चौंकाने वाला था। पुलिस अधिकारी ज्यादा कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने एसपी सिटी उदय शंकर और सीओ सिटी वरूण कुमार से कोतवाली थाने के आपराधिक रिकार्ड मांग लिये। बीच सडक पर आधी रात को अपराधिक समीक्षा का यह शायद शहर के लिए पहल अनुभव था। इस बीच जो लोग वहां मौजूद थे उनके लिए यह दृश्य किसी कौतुहल से कम नहीं था।
उन पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी ली, जो ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे
पुलिस अधिकारियों से अपराध और हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा के घेरे को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। शहर में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। वहीं उन पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी ली, जो ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे। इससे पहले सर्राफा बाजार, डीगे गेट, चौक बाजार, द्वारकाधीश बाजार से होलीगेट क्षेत्रों का भी उन्होंने दौरा किया।
यमुना शुद्धिकरण को लेकर सरकार गंभीर है, सीवर के पानी की एक बूंद भी यमुना में न जाए
शनिवार को सुबह सडक मार्ग से लखनऊ से चले ऊर्जा मंत्री पहले फिरोजाबाद पहुंचे। यहां से वह सीधे वृंदावन पहुंचे और सरकार की ओर से कराये जा रहे विकास कार्यों को परखा। उन्होंने कहाकि सरकार की प्राथमिकता में यमुना का शुद्धकरण योजना है। चौरासी कोस परिक्राम का विकास भी सरकार की प्राथमिकता में है। ब्रज विकास बोर्ड का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है। पूरे क्षेत्र में सुविधाओं का जाल बिछाया जा रहा है। विकास के कार्य बेहद तीव्र गति से चल रहे है। प्रोपूअर में 22 गलियों में काम चल रहा है। नगर निगम की ओर से 22 और गलियों में काम कराया जान है। यमुना शुद्धिकरण को लेकर सरकार बहुत गंभीर है, 31 मार्च तक सीवर के पानी की एक बूंद भी यमुना में न जाए यह हम प्रयास कर रहे हैं। दतिया उपकेंद्र के तहत आने वाले 517 ट्रांसफार्मर की लोड बैलेंसिंग और अन्य ट्रांसफार्मर का कार्य दिवाली से पहले शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। अर्बन व रूरल फीडर अलग-अलग किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में तारें ढीली व लटकती हुई न हों। जनसुविधा केंद्रों की निगरानी करें। साथ ही लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026