Hathras (Uttar Pradesh, India)। जनपद के हाथरस गेट कोतवाली इलाके के एक गांव में स्थित स्टील फैक्टरी में कार्य करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग फैक्टरी पहुंच गए और घटना को लेकर हंगामा काटा। लम्बे समय तक हंगामा होने के बाद सासनी तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने फैैक्टरी स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रुहेरी के रहने वाले तेजवीर सिंह का 15 वर्ष का पुत्र कन्हैया, नगला उम्मेद स्थित टालीवाल ब्रादर्स के नाम की फैक्टरी में काम करता था। यह फैक्टरी बसंतबाग निवासी मनोज टॉलीवाल की है। कन्हैया फैक्टरी में काम कर रहा था। तभी वहां पर पड़े बिजली के तार से उसे करंट लग गया। घटना के बाद बेहोश किशोर को उसके साथ के मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल आ गए और फिर शव लेकर फैक्टरी पहुंचे और यहां पर फैक्टरी स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि फैक्टरी में करंट से मजदूर की मौत हुई है। इस मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026