मुंबई (अनिल बेदाग)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम पर दुबई में एक प्रीमियम कमर्शियल टावर का निर्माण किया गया है। डेन्यूब प्रॉपर्टीज़ ने ‘शाहरुखज़ बाय डेन्यूब’ नाम से इस 55-मंजिला लग्ज़री बिज़नेस टावर की आधिकारिक घोषणा मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की। यह सहयोग दो वैश्विक प्रतिष्ठाओं—शाहरुख खान और डेन्यूब समूह के संस्थापक व चेयरमैन रिज़वान साजन—के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी को दर्शाता है।
शेख जायद रोड पर स्थित यह टावर दुबई के सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक पते के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे खासतौर पर बड़े कारोबारी घरानों, वैश्विक निवेशकों और दूरदर्शी उद्यमियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोजेक्ट शाहरुख खान और डेन्यूब समूह के 33 वर्षों की उपलब्धियों और उत्कृष्टता का भी प्रतीक है।
मुंबई में हुए लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान और रिज़वान साजन के साथ बड़ी संख्या में बिज़नेस लीडर्स, इंफ्लुएंसर्स, निवेशक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को साल के सबसे बड़े रियल एस्टेट अनावरणों में से एक माना जा रहा है।
लॉन्च के दौरान शाहरुख खान ने भावुक होकर कहा, “दुबई जैसा सपनों का शहर जब आपके नाम पर कोई ऐतिहासिक इमारत बनाता है तो यह बेहद सम्मान की बात होती है। दुबई हमेशा मेरे लिए खास रहा है। ‘शाहरुखज़ बाय डेन्यूब’ इस बात का प्रतीक है कि विश्वास और मेहनत आपको कहां तक ले जा सकती है। डेन्यूब जैसे विज़नरी ब्रांड के साथ जुड़कर मुझे गर्व महसूस होता है।”
इस टावर के जल्द ही दुबई के बिज़नेस लैंडस्केप में एक नए प्रतिष्ठित चिन्ह के रूप में उभरने की उम्मीद है।
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026