यूपी के कानपुर से जयपुर जा रही एक प्राइवेट बस में 20 साल की लड़की के साथ बस के ड्राइवर आरिफ और ललित ने गैंगरेप गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता बस के कैबिन में बैठी थी, उसी दौरान दो लोगों ने उसका रेप किया। बाद में बस रुकवाई गई तो एक आरोपी ललित फरार हो गया। जबकि आरिफ को अरेस्ट कर लिया गया हैं। बस मे सवारिया कम थी, इसी का लाभ उठाकर लड़की को सुरक्षा के लिहाज़ से केबिन मे बैठा लिया गया था। लड़की जिन्हे रक्षक समझ रही थी वही भक्षक निकले। लाइट ऑफ करके रेप किया गया.
जयपुर के कानोता थाने के इंस्पेक्टर भगवान सहाय मीणा ने बताया कि आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि ललित भागने में सफल रहा।
मामा के घर जा रही थी लड़की…
पीड़ित युवती कानपुर से जयपुर के लिए एक प्राइवेट बस में सवार हुई थी।वो सांगानेर में अपने मामा के घर जा रही थी।शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और एससी, एसटी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-एजेंसी
- भोजपुरी-कजरी की सुरमयी शाम में संयुक्त निदेशक अभियोजन आगरा राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, घनश्याम गुप्ता को प्रभार - February 4, 2026
- आगरा पर ‘कोल्ड अटैक’: ओस की फुहारों और घने कोहरे ने बढ़ाई गलन, 4 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगले दो दिन बारिश के आसार - February 4, 2026
- आगरा में हाई-प्रोफाइल ‘सोसाइटी वॉर’: पूर्व राज्य मंत्री नितिन गुप्ता और पत्नी समेत 10 पर केस, महिला से मारपीट का आरोप - February 4, 2026