आगरा: संपत्ति के लिए खून पानी बन गया है। भाई भाई का खून बहाने में लगा हुआ है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिन्होंने परिवारों को बुरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। ताजा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया। सगे भाई ने भाई के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया और संपत्ति के लिए उनका खून बहा दिया। भाई बहन खून से लथपथ अवस्था में जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुँचे। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार दिया और मेडिकल भी कराया।
पूरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के भाई गांव से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उनके दादा की संपत्ति है। पिता पांच भाई हैं, पिता ने जब संपत्ति से हिस्सा मांगा तो छोटे वाले चाचा जो दबंग है उन्होंने दबंगई दिखाने शुरू कर दिया। संपत्ति के लिए जब पिता के साथ सभी लोग खड़े हो गए तो गुरुवार को चाचा विजय सिंह उनके बच्चे उनकी बहू ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह से बेरहमी के साथ मारा पीटा गया। घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। जब इसकी शिकायत क्षेत्रीय पुलिस से की गई तो पुलिस जांच पड़ताल के लिए आई लेकिन पुलिस के जाने के तुरंत बाद ही लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर फिर से चाचा और उसके परिजनों ने हमला बोल दिया।
इस घटना में उनकी बहन बुरी तरह से जख्मी हो गई। बहन के सिर पर प्रहार किया गया जिससे उसका सिर फट गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गयी। पुलिस उनका मेडिकल करा रही है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026