महाकुंभ नगर: 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज करोड़ों लोगों की भीड़ पहुंचेगी। इतनी भीड़ को मैनेज करने के लिए सरकार ने लोगों की सुविधा को देखते हुए उत्तम व्यवस्था की है। लोगों के ठहरने के लिए होटल्स, कॉटेजेज़ और गेस्ट हाउस की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच ऑनलाइन बुकिंग के जरिए साइबर अपराधी भी अपना धंधा-पानी चलाने का काम कर रहे हैं। फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए ये साइबर अपराधी आपकी बुकिंग करने का बोलकर आपके अकाउंट से सारे पैसे उड़ा सकते हैं। इससे बचने के लिए UP पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक अवेयरनेस वीडियो शेयर किया है।
जिसमें यह दिखाया गया है कि कुंभ में किस तरह से साइबर अपराधी ऑनलाइन बुकिंग के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। कम पैसों में रहने-खाने और घुमाने की सुविधा का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उनके पैसे हड़प ले रहे हैं।
कहां से करें बुकिंग
वीडियो के अंत में बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा भी नजर आ रहे हैं जो लोगों को साइबर फॉर्ड से अवेयर करने के लिए कुंभ में सही तरीके से होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेज की बुकिंग करने का तरीका बता रहे हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “ये साइबर अपराधी फेक वेबसाइट और लिंक के जरिए आपकी चूना लगाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको बस ऑफिशियल वेबसाइट kumbh.gov.in पर जाना है। जहां आपको मिलेंगे होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेजेज़ के लिस्ट। उसमें से अपनी जगह पसंद कीजिए और फिर अपनी बुकिंग करिए।
यूपी पुलिस ने लोगों को चेताया
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर UP पुलिस ने अपने ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- ‘महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएं, लेकिन साइबर स्कैम के जाल में न फंसें सिर्फ पंजीकृत वेबसाइट से बुकिंग कराएं, वरना साइबर ठग आपका ठिकाना भी गायब कर सकते हैं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।’ वीडियो के साथ-साथ यूपी पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने के अधिकृत स्थानों की सूची का लिंक भी शेयर किया है। जिसे डाउनलोड कर, आप उन सभी होटल्स, गेस्ट हाउस और कॉटजेज़ की लिस्ट देख सकते हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मेधा का सम्मान, शिक्षा का अभिमान: आगरा में 11 होनहार छात्राओं को मिला विशेष सम्मान, शिक्षा के प्रति जगाई अलख - July 28, 2026
- जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच के लिए आठ राज्यों को जारी किया नोटिस, CJI ने कहा—जवाबदेही तय करना जरूरी - July 28, 2026
- आगरा के जरार कस्बे में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र समेत 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे - July 28, 2026