जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पाडर के मस्सु क्षेत्र में रविवार सुबह एक टिप्पर वाहन गहरी खाई में गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई है। इस वाहन में सवार दो लोग अभी लापता हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लापता दोनों लोगों को पास में बह रही नदी में खोजा जा रहा है। केन्द्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है और क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर से दुर्घटना की जानकारी ली है।
खाई में गिरने से वाहन के परखचे उड़ गए
बताया जा रहा है कि एक टिप्पर वाहन से छह लोग एक कंपनी के प्रोजेक्ट साइट पोद्दार से मस्सु की ओर जा रहे थे। मस्सु क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से वाहन के परखचे उड़ गए। इस हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चार लोगों के शवों को निकाला। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग अभी लापता बताये जा रहे हैं। संभवत: दुर्घटनास्थल के पास बह रही नदी में लापता लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
चार यात्रियों के शव मौके से बरामद
इस दुर्घटना को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भी किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से इस मामले पर बात की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों के शव मौके पर ही मिल गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026