Agra, Uttar Pradesh, India. सामाजिक संस्था ‘आत्मनिर्भर एक प्रयास’ व आवास विकास कॉलोनी की पार्षद सुषमा जैन के संयुक्त प्रयास से निर्यात संवर्धन औद्योगिक पार्क (ईपीआईपी) शास्त्रीपुरम में बुधवार को जूता कारखाना श्रमिकों के लिए कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। श्रमिकों ने टीका लगवाने के बाद खुशी प्रकट की। उन्हें विश्वास हो गया है कि अब कोरोना महामारी से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
दोनों खुराक जरूरी
इस दौरान आत्मनिर्भर एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष एवं आगरा स्मार्ट सिटी बोर्ड के सदस्य राजेश खुराना ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव का एकमात्र साधन टीका है। टीके की दो खुराक निर्धारित समय पर लेनी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इसके बाद कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्हें टीके के दोनों खुराक लग गई हैं, उन्हें कोरोना नहीं होगा। अगर हुआ भी तो जानलेवा नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के शिविर लगाकर श्रमिकों का टीकाकरण कराया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
शिविर के दौरान भारतीय जनता पार्टी की पार्षद सुषमा जैन, सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे। रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम ममता आर्य ने टीकाकरण किया।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026