Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना वैक्सीनेशन से पहले आज ड्राई रन-2 हुआ। सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय मानकों के अनुरूप रेनबो हॉस्पिटल में इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई। सबसे पहले डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों ने सांकेतिक वैक्सीन लगवाई।

रेनबो हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे सबसे पहले रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा और अस्पताल कीं प्रमुख डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने सांकेतिक वैक्सीनेशन कराया। इसके बाद अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा, डॉ. मयंक बंसल, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. जीएस त्रिपाठी, डॉ. पूजा कुशवाह, डॉ. अनीता यादव, डॉ. रामसेवक शर्मा, डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. नीरजा सचदेवा ड्राई रन में सांकेतिक वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सक सांकेतिक वैक्सीनेशन और इसकी तैयारियों को लेकर गंभीर थे।

अस्पताल में सुबह से ही मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन, डॉ. विनोद जोशी व अन्य पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज सांकेतिक वैक्सीनेशन में अलग-अलग केंद्रों पर 1020 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। रेनबो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने बताया कि शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026