Agra, Uttar Pradesh, India. स्वर्गीय डॉक्टर दिव्या प्रकाश जी की पुण्य स्मृति में लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं शांति वेद ट्रस्ट परिवार पित्ताशय की पथरी एवं गर्भाशय से सम्बंधित बीमारी के होंगे निशुल्क ऑपरेशन कराएगा। 25वां नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर का शुभारम्भ 14 जनवरी से गुरु का ताल, सिकन्दरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में होने जा रहा है। यह जानकारी पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश व लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल के शिविर चेयरपर्सन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने दी।
13 जनवरी तक कराएं पंजीकरण
क्लब के अध्यक्ष राजेश खंडेलवाल ने बताया कि शांति वेद हॉस्पिटल पुरानी विजय नगर कालोनी में ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन चालू हैं। 13 जनवरी तक कराये जा सकते हैं। मरीज अपने पैथोलॉजी, अट्रासाउंड, एक्स-रे, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक रिपोर्ट साथ लेकर आएं ताकि उनको अपने पंजीकरण कराने में आसानी हो। अधिक जानकारी के लिये आप मोबाइल नम्बर 8122222222 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
ये करेंगे ऑपरेशन
ऑपरेशन शहर के वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. श्वेतांक प्रकाश व डॉ. ब्लॉसम प्रकाश के सहयोग से किए जाएंगे। निशुल्क ऑपरेशन का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों की मदद करना है जो आर्थिक तंगी के अभाव में अपने स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए भी ये ज़रूरी आपरेशन नहीं करा पाते।
ये रहे उपस्थित
पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्य रूप से अजय बंसल, डॉ. सुशील गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, विनय बंसल, रवि खंडेलवाल, विजय कुमार सेठिया, हेमेंद्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, प्रमोद खंडेलवाल, अश्विनी धवन, अनूप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गौतम कॉल, श्याम मोहन गुप्ता, सुशील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026