केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री आगरा से सांसद और मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने ऐसा ऐलान किया है कि राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है उन्होंने कहा है कि कल से विधायक बनते ही केंद्रीय मंत्री पद छोड़ दूंगा।
प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा में एत्मादपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर धर्मपाल सिंह के समर्थन में आवल खेड़ा में आयोजित लघु सभा को संबोधित कर रहे थे। इस लघु सभा में बहुसंख्य बघेल समाज के थे । एसपी सिंह बघेल ने बघेल समाज के लोगों को भावनात्मक रूप से बांधा। उन्होंने ऐसी ऐसी बातें कहीं की सभा में उपस्थित लोग एसपी सिंह बघेल जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। उन्होंने बार-बार कहा टाइगर जिंदा है यह सुनकर युवाओं का जोश देखते ही बनता था। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अभी 48 घंटे हैं गांव गांव जाओ और धर्मपाल सिंह को बताओ उन्होंने बसपा प्रत्याशी की ओर इशारा करते हुए कहा कि लेखपाल के चक्कर में कलेक्टर की कुर्सी मत गवाओ। उन्होंने बातों ही बातों में इशारा किया कि धर्मपाल सिंह विधायक बनते हैं तो वे मंत्री पद के दावेदार भी होंगे।
- गरीबों की मिठाई कहे जाने वाले आगरा के पेठे पर पड़ी महंगाई की मार, 10 से 20 रुपये तक बढ़े दाम - August 31, 2026
- गरीबों की मिठाई कहे जाने वाले आगरा के पेठे पर पड़ी महंगाई की मार, 10 से 20 रुपये तक बढ़े दाम - August 31, 2026
- खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ: पर्दे पर पुलिस की वर्दी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा - August 31, 2026