मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में महिला चिकित्सा शिविर, 204 मरीज देखे गए
11 वर्षों से स्व. डॉ. प्रभा मल्होत्रा की स्मृति में हर साल लगाया जा रहा चिकित्सा शिविर महिलाओं को विभिन्न जांचों के साथ ही परामर्श और दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई
Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना का संकट एक बार फिर हमारे सिर मंडरा रहा है। देश के कई हिस्सों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज पाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। आगरा में भी कोरोना के मरीज बढ़ गए हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं की चिंता इसलिए बढ़ी हुई है क्योंकि पहले लॉकडाउन और फिर दूसरी लहर में उन्होंने काफी तकलीफें उठाई थीं। सलाह दी है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधान रहना है। वैक्सीन की दोनों डोज भी जरूरी हैं।
स्व. डॉ. प्रभा मल्होत्रा के 90 वें जन्म दिवस पर उनकी स्मृति में हर साल की तरह ही 04 दिसंबर को एक विशाल निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में लगाया गया। यह शिविर उजाला सिग्नस रेनबो हेल्थकेयर, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, स्मृति, आईएचआरओ, फोग्सी वाईटीपी कमेटी आदि संस्थाओं के सहयोग से लगाया गया। शिविर में 204 महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिला। सर्वप्रथम रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा ने आशीर्वचन प्रदान किया।
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने महिलाओं को कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखने के साथ ही बचाव के सभी तरीकों को अपनाने की सलाह दी। अस्पताल की डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि शिविर में 204 महिलाओं के साथ ही बच्चों को भी निःशुल्क परामर्श दिया गया। अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचों पर रियायत दी गई और दवाएं भी निशुल्क बांटी गईं। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद महिलाओं की स्थिति में कुछ सुधार देखा जा रहा था, लेकिन अब तीसरी लहर का खतरा सिर पर है। इससे महिलाओं खासकर गर्भवती महिलाओं की चिंता बढी हुई है। वे तनाव महसूस करने लगी हैं, माइग्रेन, जोड़ो के दर्द, अनियमित माहवारी, एनीमिया समेत कई रोग देखे जा रहे हैं।
शिविर में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. अनीता यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल गुप्ता, रेडियोलोजी विभाग के डॉ. राहुल गुप्ता, फिजीशियन डॉ. विनीत जैन, सर्जन डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर भारद्वाज आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के संजय बंसल, अमिताभ यादव, राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
- जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की धूम: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में झूमे महिला-पुरुष, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद - October 21, 2026
- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया धर्म परिवर्तन की खबरों का खंडन: बोले— “हिंदू धर्म में पैदा हुआ, धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं” - October 21, 2026
- Godrej Properties की Navras Garba Night में छाए अभिनेता-निर्माता Veeir Chaudary, Hiten Tejwani और Gauri Pradhan Tejwani के साथ सितारों से सजी शाम - October 21, 2026