पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. राहुल की ये यात्रा आज मुर्शिदाबाद पहुंच रही है.
लेकिन कांग्रेस ने कहा है कि मुर्शिदाबाद प्रशासन इस यात्रा को रोकने के लिए कह रहा है. मुर्शिदाबाद के एएसपी माजिद ख़ान ने कहा कि आज से माध्यमिक परीक्षा शुरू हो रही है. यात्रा से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें आ सकती हैं. उन्होंने कहा, ”हमने उन्हें कहा है कि हम रैली और माइक का इस्तेमाल नहीं करने देंगे.”
लेकिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि राज्य सरकार ने कहा है कि परीक्षा देने वालों को सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है जबकि परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. उन्होंने कहा,” हम न तो ड्रम और माइक का इस्तेमाल करते हैं. ये काफी शांतिपूर्ण यात्रा है. हम तय समय पर ये यात्रा शुरू करेंगे.”
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026