आगरा। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आगरा में कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राजीव गांधी बार एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा (एडवोकेट) ने उन्हें कठघरे में खड़ा किया है।
शर्मा ने कहा कि यह वही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं जिन्होंने 2017 और 2019 में संसद के भीतर और बाहर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को “देशभक्त” बताया था। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद में कहा था कि वह प्रज्ञा ठाकुर को “मन से कभी माफ नहीं करेंगे”, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में होने के कारण साध्वी प्रज्ञा पर मालेगांव धमाकों जैसे गंभीर मामलों में भी कार्रवाई नहीं हो सकी और वह बरी हो गईं। शर्मा ने कहा—
“कांग्रेस को बदनाम करने से पहले साध्वी प्रज्ञा को यह याद रखना चाहिए कि भारत को आज़ादी कांग्रेस के नेतृत्व और महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांतों के साथ-साथ सुभाष चंद्र बोस, नेहरू, पटेल और असंख्य शहीद क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली है।”
शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा के कांग्रेस पर धर्मांतरण से जुड़े आरोपों को भी बेबुनियाद करार दिया और कहा कि भाजपा और उसके नेता कांग्रेस के 140 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को झूठ के सहारे कलंकित नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा रही है कि संत और साधु समाज को प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते आए हैं, लेकिन प्रज्ञा ठाकुर बार-बार नफ़रत फैलाकर इस परंपरा को ठेस पहुँचा रही हैं।
अंत में शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने देश की संस्कृति, इतिहास और सामाजिक सौहार्द को चोट पहुँचाने वाले बयान देना बंद नहीं किया तो राष्ट्रभक्त नागरिक उन्हें “मुंहतोड़ जवाब” देने के लिए मजबूर होंगे।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026