यूपी में आए दिन आवारा जानवरों के हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है, जहां पर टहलने निकले दादा-पोते पर सांडों ने हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए सांडों को भागकर उनकी जान बचाई। इस मामले में दोनों को गंभीर चोटें आयी हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे नगर निगम जोन-2 क्षेत्र के खजुहा मोहल्ले में हुई, जहां पर शनिवार शाम 58 वर्षीय विजय रस्तोगी अपने 4 वर्षीय पोते के साथ टहलने निकले थे। इस दौरान अचानक दो सांडों ने उन पर हमला कर दिया। सांडों के हमले की यह पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। चश्मदीदों का कहना है कि टहलते समय विजय रस्तोगी और उनके पोते पर अचानक सांडों ने हमला कर दिया।
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बच्चे को सांड से बचाने की कोशिश कर रहा है और पीछे की तरफ भाग रहा है। तभी दोनों नीचे जमीन पर गिर जाते हैं फिर पीछे की तरफ से एक और सांड आकर उन पर हमला कर देता है। वहीं, मौके पर मौजूद दोनों को बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं। एक व्यक्ति सांड को भगाने की कोशिश करता है तो वह उन पर भी हमला कर देता है। फिर तरह लोग सांडों को भगाते हैं।
हमले में घायल विजय रस्तोगी को स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें गहरी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है
- “मर्द को भी दर्द होता है”: फ्रिडो के नए कैंपेन ने इंटरनेशनल मेन्स डे पर तोड़ी मर्दानगी की सदियों पुरानी चुप्पी - November 20, 2026
- सलमान खान से लेकर आम मरीज तक: डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन ले रहा नया मोड़ - November 20, 2026
- “अराजकता और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी”: सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दी अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती - November 20, 2026