वाराणसी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज यौन शोषण के मुकदमे को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत पूरी तरह सुलग उठी है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी स्थित श्री विद्यामठ पहुंचे और शंकराचार्य से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। कांग्रेस ने इस पूरी कानूनी कार्रवाई को एक ‘गहरी राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए बुधवार को पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।
”सत्य के साथ खड़ी है कांग्रेस”
शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने के बाद अजय राय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सरकार संतों पर दबाव बनाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, “धर्म जब सत्य के साथ खड़ा होता है, तो विजय निश्चित होती है। शंकराचार्य जी के खिलाफ दर्ज FIR न केवल निराधार है, बल्कि यह करोड़ों सनातनी हिंदुओं की भावनाओं पर प्रहार है।”
75 जिलों में प्रदर्शन और PM को ज्ञापन
अजय राय ने घोषणा की कि बुधवार (25 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों को सौंपा जाएगा। कांग्रेस की मुख्य मांग है कि इस संवेदनशील मामले की जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए ताकि सच सामने आ सके।
विवाद की जड़: कोर्ट के आदेश पर FIR
बता दें कि प्रयागराज की विशेष पॉक्सो (POCSO) अदालत के आदेश पर झूंसी थाने में शंकराचार्य के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ था जब माघ मेले के दौरान शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका गया था। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार के खिलाफ मुखर होने के कारण शंकराचार्य को इस तरह के मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026