लॉकडाउन अवधि के तीन माह का बिजली बिल और स्कूल फीस माफ की जाए
प्रसपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर लगाया मध्यम वर्ग की अनदेखी का आरोप
Agra (Uttar Pradesh, India)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की मासिक बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में कहा गया कि सरकार मध्यम वर्ग की अनदेखी कर रही है। लॉकडाउन अवधि के तीन माह का बिजली बिल और स्कूल फीस में राहत नहीं दी है। इसके खिलाफ वार्ड स्तर पर पार्टी ‘घंटी बजाओ सरकार जगाओ’ पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी।
भाजपा सरकार को जगाएंगेः नितिन कोहली
बैठक को संबोधित करते हुए लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण आमजनमानस की कमर टूट चुकी है। जनता को घर पर रहने की वजह से सबके व्यापार ठप हो गये हैं। लॉकडाउन अवधि के बिजली बिल और स्कूल बन्द रहने पर स्कूल फीस में सरकार को राहत देनी चाहिये। इसके लिये पार्टी द्वारा पहले भी जिलाधिकारी और भाजपा सरकार को ज्ञापन दिया जा चुका है। लगता है भाजपा सरकार नींद से जागने को तैयार ही नहीं है। अब जनता के साथ घंटी बजाकर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।
सरकार को अपनी वाहवाही से फुरसत नहीः रघुराज सिंह शाक्य
प्रदेश महासचिव एव पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अन्तर है। इस कारण गरिब, व्यापारी, नौजवान, किसान सभी वर्ग परेशान हैं। सरकार को अपनी वाह-वाही करने से फुर्सत नहीं है।

चार जुलाई से शुरू होगा आंदोलनः धारा सिंह यादव
प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह ने बताया कि चार जुलाई से वार्ड स्तर पर जनता के साथ जाकर घंटी बजाकर इस सोती हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे, जिससे जनता को राहत मिलने का काम होगा । बैठक में मुख्यरुप से द्वारिका प्रसाद यादव, मनीषा सिंह, यूनिस खान, करनवीर सिंह, लकी शिवहरे, शीलू यादव, अकबर कुरैशी, पवन प्रजापति, राजीव पोद्दार, आकाश शर्मा, लालौ जादौन, बाबू लाल प्रधान, सुनील यादव, सोनु कुशवाह, धर्मेंद्र यादव, राज किशोर श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, अजय यादव, अविनाश पचौरी, मुबीन खान, जयप्रकाश निगम, राकेश सिंह उपस्थित रहे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026