उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी के आदेश पर दिल्ली में यूपी भवन के कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारुष के साथ-साथ राकेश चौधरी और पारस को भी सस्पेंड किया गया है। कमरा आवंटन की गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की गई है। कमरा आवंटन में सामने आई यौन उत्पीड़न की शिकायत का सरकार ने संज्ञान लिया। अब राजीव तिवारी को यूपी भवन की जिम्मेदारी दी गई है।
युवती ने दिल्ली में दर्ज कराया था मुकदमा
दरअसल, इस कार्रवाई के पीछे एक महिला की एफआईआर है। एक युवती ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें महिला ने यूपी भवन के कमरे में यौन शोषण का जिक्र किया है। एफआईआर के बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी भवन का वह कमरा सील कर दिया है। सीएम योगी को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया।
दिल्ली पुलिस मामले की कर रही जांच
जानकारी के मुताबिक 26 मई को एक व्यक्ति यूपी भवन गया था। यहां उन्होंने तैनात पारसनाथ और सहायक राकेश कुमार से किसी उच्च अधिकारी के लिए कमरा बुक का हवाला दिया था। कर्मचारी ने कमरा नंबर 122 खोल दिया। इस दौरान यहां लगे सीसीटीवी में अनजान महिला के आने-जाने की फुटेज भी सामने आए। मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।
- आगरा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: यूपी रेरा का 5.60 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल बिल्डर की संपत्तियां कुर्क, नोटिस चस्पा - October 13, 2026
- पूर्व ओलंपियन अंकित शर्मा पर मुरैना पुलिस का शिकंजा: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से उम्र घटाने के आरोप में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित - October 13, 2026
- आगरा में सनसनीखेज मामला: मंदिर में मांग भरने के बाद शादी से मुकरा युवक, सिपाही जीजा पर भी गंभीर आरोप - October 13, 2026