बाबा बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के बयान को लेकर तहरीर दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह मुस्लिम धर्म गुरुओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
जिसमें उन्होंने मौलानाओं के साथ ही हिंदू धर्म का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वरधाम वाले धीरेन्द्र शास्त्री ने मजार पर चादर चढ़ाने वालों को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है, इससे हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। क्योंकि मजारों पर सभी धर्मो के लोग जाते हैं।
#bababageshwardham #dhirendrakrishnashastri का बयान #maulaali पर #jafarnaqvibjp #जाफ़र_नक़वी_भाजपा pic.twitter.com/73TsiZb49k
— जाफ़र नक़वी भा०ज०पा० Media Panelist (@naqvijafarhasan) April 5, 2024
उन्होंने कहा कि हजरत अली के प्रति हर रंग, हर धर्म हर जनजाति के लोग श्रद्धा रखते है। उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्ऱवाई करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
वहीं धीरेन्द्र शास्त्री ने वीडियो जारी करके कहा कि वह हर मजहब का सम्मान करते है। उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। किसी को उनकी बात से ठेस पहुंची हो तो वह क्षमा चाहते है।
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। डीसीपी दुर्गेश कुमार ने मीडिया को बताया कि धीरेन्द्र शास्त्री ने वीडियो जारी करके माफी मांग ली है। तहरीर पर जांच की जा रही है।
-एजेंसी
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026
- लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए PDA यात्रा रथ: बोले— “समाजवाद और राम राज्य एक ही, दोनों में विश्वास रखने वाले ही हैं सच्चे सनातनी” - October 21, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026