दिल्ली पुलिस ने साक्षी की हत्या करके भागे साहिल को बुलंदशहर से धर दबोचा है। साहिल की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हुई थीं। उसकी लोकेशन को ट्रैक करने की लगातार कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। वह बड़ी चालाकी से अपना फोन घर पर ही छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन कुछ अहम इनपुट्स मिलने के बाद आखिरकार पुलिस को कामयाबी हाथ लग ही गई।
दिल्ली पुलिस ने जब साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए हाथ में कलावा बांधकर घूम रहा था।
ज्ञात रहे कि रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में लड़की की खौफनाक तरीके से हत्या की गई थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज इतनी भयावह है कि कलेजा कांप जाए! साहिल (20) नामक युवक पर खून सवार था। उसने 16 साल की साक्षी को चाकुओं से गोद डाला। एक वार तो ऐसा था जो बदन में धंस गया और चाकू के साथ पूरा शरीर खिंचा चला आया। एक संकरी गली में उस वक्त कई लोग गुजर रहे थे। किसी ने सिरफिरे को रोका नहीं।
20 से ज्यादा बार चाकू मारने के बाद भी साहिल का दिल नहीं भरा। उसने एक पत्थर उठाया और दनादन वार करने लगा। मिनट भर की बर्बरता के बाद साहिल वहां से चला गया। कुछ पल बाद लौटा और एक बड़ा सा पत्थर उठाकर फिर साक्षी के बेजान जिस्म पर मारने लगा। इतनी भयावह घटना है कि फुटेज देखकर लोगों का दिल कांपा जा रहा है।
मृतका साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। वह अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी। साक्षी उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी। वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। तभी साहिल वहां आया। पुलिस के अनुसार दोनों एक रिलेशनशिप में थे।
घटनास्थल पर उनकी किसी बात पर लड़ाई हुई। साहिल ने चाकू निकाला और साक्षी पर धावा बोल दिया। साक्षी गली में गिर गई। इसके बाद तो साहिल पर जैसे शैतान सवार हो गया। उसने एक के बाद चाकू से कई वार किए। जब बदन छलनी करके मन नहीं भरा तो पत्थर उठा लिया और शव को कुचलता रहा। फिर वहां से फरार हो गया। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि पूरी वारदात के दौरान वहां से कई लोग गुजरे मगर किसी ने लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद साक्षी के परिजनों को सौंप दिया।
कौन है साक्षी का बेरहमी से कत्ल करने वाला साहिल?
20 साल का साहिल पेशे से एसी मैकेनिक है।
साहिल और 16 साल साक्षी एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
पुलिस के अनुसार साहिल और साक्षी एक रिश्ते में थे।
साहिल के पिता सरफराज को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
- आगरा मूव्स बेटर-2026: अस्थि स्वास्थ्य के लिए बड़ा जन-आंदोलन शुरू, अगस्त में होंगे जागरूकता कार्यक्रम - August 1, 2026
- रक्तदान में भी आगे आगरा के व्यापारी: 16 अगस्त को आयोजित शिविर के लिए 1500 से अधिक पंजीकरण - August 1, 2026
- अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी! श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करने की कमान आगरा के पूर्व DGC को, VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार आगरा आए, तैयार किया रोडमैप, शुरू होगा घमासान - August 1, 2026