आगरा: थाना मलपुरा के गांव भाड़ई में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने अपने ही परिवार के लोगों को निशाना बनाया। सुबह जब दूसरे पक्ष के लोग खेती और काम पर गए हुए थे, तभी आरोपियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर हमला बोला। घर में सो रहे बुजुर्गों पर जानलेवा हमला कर दिया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। खून से लथपथ घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया।
पीड़ित परिवार से जुड़े धर्मेंद्र ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। परिवार के कुछ लोग खेत पर तो कुछ मंडी गए हुए थे। तभी पीछे से परिवार के ही लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। धारदार हथियार से घर पर सो रहे बुजुर्गों और महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की गई। जो लोग बचाने के लिए आए, उन्हें भी नहीं बख्शा।
पीड़ित पक्ष के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ समय से पहले आरोपी पक्ष के घर में एक युवक ने सुसाइड कर लिया था। बड़े भाई ने उसे बेरहमी से मारा पीटा था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले जब वह लोगों से मिला तो कहने लगा कि सुबह मेरे लिए लकड़ी और कंडे का इंतजाम कर लेना। अगले दिन उसका शव फंदे पर लटका मिला।
मृतक हम लोगों के नजदीक था, इसीलिए आरोपी यह इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने उसके साथ मारपीट की और उसी की रंजिश निकाल रहे हैं। पीड़ित ने थाना मलपुरा में शिकायत दर्ज कराई है। मारपीट से पीड़ित पक्ष के भूरी सिंह, श्रीमती, बहादुर और जीतू को गंभीर चोटें आईं हैं।
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026
- आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में गूंजे मां भगवती के जयकारे: नवरात्रि महोत्सव की भव्य महाआरती में उमड़े श्रद्धालु - October 18, 2026
- आगरा में विश्व मेनोपॉज़ दिवस पर निकली भव्य कार रैली; महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली और नियमित परामर्श का दिया संदेश - October 18, 2026