बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो लोग कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, वह दिन कभी नहीं आने वाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबरी मस्जिद अब दोबारा कभी नहीं बनने वाली है और सरकार अपनी विरासत को मजबूत करने का काम जारी रखेगी।
”कानून मानोगे तो फायदे में रहोगे”
सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर दोटूक कहा, “हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। कानून मानोगे तो फायदे में रहोगे, वरना आगे का रास्ता सीधा जहन्नुम की तरफ जाता है। कानून तोड़ने वालों के लिए जहन्नुम का रास्ता खुला है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वही करती है और यह विकास और विरासत की यात्रा रुकने वाली नहीं है।
राम मंदिर और अवसरवाद पर प्रहार
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 साल बाद गौरवपूर्ण क्षण आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले की सरकारों और राजा-महाराजाओं ने मंदिर क्यों नहीं बनवाया? अवसरवादियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल संकट में राम को याद करते हैं, बाकी समय उन्हें भूल जाते हैं, इसलिए अब भगवान राम भी उन्हें भूल चुके हैं।
सनातन और राष्ट्र एक-दूसरे के पूरक
धर्म और राष्ट्र के संबंध पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म और देश एक शरीर और आत्मा की तरह हैं। भारत और सनातन एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हर भारतवासी का ध्येय ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ होना चाहिए ताकि हमारा देश वैभवशाली और विकसित बन सके।
- CM योगी की दो टूक: हिंदुस्तान में कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे, कानून तोड़ा तो सात पीढ़ियां याद रखेंगी - February 10, 2026
- बाराबंकी में बोले सीएम योगी- “अब कभी नहीं बनेगी मस्जिद, विरासत पर नहीं होगा समझौता” - February 10, 2026
- सहारा शहर से हटेगा कब्जा, गूँजेगी लोकतंत्र की आवाज: 245 एकड़ में बनेगा यूपी का नया विधानभवन - February 10, 2026