लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए जनपद आगरा निवासी सेना के कैप्टन शुभम गुप्ता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
महाराज जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश…
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) November 23, 2023
मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
बता दें कि जम्मू के राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। इनमें आगरा के सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं। शुभम वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। शुभम की पहली पोस्टिंग ऊधमपुर में हुई थी।
- प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस टैंक फटा, छत गिरने से मलबे में दबे 15 से ज्यादा मजदूर - March 23, 2026
- सफेदपोश अपराधियों की नई पौध: चंबल के युवाओं में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर, रईसी के चक्कर में अपराध के सिंडिकेट से जुड़े तार - March 23, 2026
- Agra News: ऑटो चालक की गंदी नीयत भांप 12 साल की छात्रा ने चलते ऑटो से लगाई छलांग; अस्मिता बचाने को जान पर खेली मासूम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - March 23, 2026